CHHAPRA DESK- - सारण जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव तथा वरीय पुलिस अधीक्षक रौशन कुमार द्वारा जिले में बाढ़ पीड़ितों के लिए सामुदायिक किचन चालू किया गया है. इसी क्रम में उनके द्वारा बीती रात्रि संयुक्त रूप से सदर अनुमंडल अंतर्गत रिविलगंज अंचल के जान टोला में बाढ़ प्रभावित लोगों को भोजन उपलब्ध कराने हेतु चल रहे सामुदायिक किचेन का स्थलीय निरीक्षण किया गया. वहीं उन्होंने आश्वासन दिया कि बाढ़ पीड़ितों के बीच मुआवजा राशि का भी वितरण कराया जाएगा. वहीं अंचलाधिकारी रिविलगंज सहित सभी सम्बन्धित पदाधिकारियों को निर्देश दिया गया कि कल तक संदर्भित स्थल पर जल स्तर पूर्ण रूप से कम होने के उपरांत त्वरित रूप से चूना, ब्लीचिंग पावडर, गेमक्सिन पावडर आदि का छिड़काव कराना सुनिश्चित करेंगे ताकि महामारी जनित बीमारियों से बचाव हो सके.