CHHAPRA DESK - सारण जिले में विधि-व्यवस्था को पूरी तरह सुदृढ़ बनाए रखने तथा आमजन में सुरक्षा एवं विश्वास का वातावरण कायम रखने के उद्देश्य से आज 25 जुलाई को जिला दंडाधिकारी वैभव श्रीवास्तव एवं वरीय पुलिस अधीक्षक श्री विनीत कुमार के संयुक्त नेतृत्व में खनुआ नाला क्षेत्र में एरिया डोमिनेशन अभियान चलाया गया.
इस दौरान छपरा शहर के पूर्वी क्षेत्र से लेकर पश्चिमी क्षेत्र तक व्यापक फ्लैग मार्च किया गया। फ्लैग मार्च के माध्यम से आम नागरिकों से शांति, सौहार्द एवं सामाजिक सद्भाव बनाए रखने की अपील की गई. अधिकारियों ने कहा कि किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि अथवा कानून-व्यवस्था से जुड़ी सूचना तत्काल प्रशासन एवं पुलिस को उपलब्ध कराएं.
जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया कि जिले में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखना सर्वोच्च प्राथमिकता है. किसी भी प्रकार की असामाजिक, उपद्रवी अथवा कानून-व्यवस्था भंग करने वाली गतिविधियों के विरुद्ध सख्त एवं त्वरित कार्रवाई की जाएगी. आम नागरिकों की सुरक्षा एवं शांतिपूर्ण वातावरण बनाए रखने के लिए प्रशासन पूरी तरह सतर्क एवं प्रतिबद्ध है. फ्लैग मार्च में ग्रामीण पुलिस अधीक्षक, सदर अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीओ), सदर डीसीएलआर सहित जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन के अन्य वरीय पदाधिकारी तथा पुलिस बल के जवान उपस्थित रहे.


