CHHAPRA DESK- सारण जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव एवं डीडीसी लक्ष्मण तिवारी ने ददन सिंह उच्च विद्यालय सह इंटर कॉलेज, मांझी का निरीक्षण किया. उस दौरान उन्होंने विद्यालय परिसर में संचालित आंगनबाड़ी केंद्र, प्राथमिक विद्यालय, मध्य विद्यालय एवं उच्च विद्यालय की व्यवस्थाओं का जायजा लिया. उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों एवं कर्मियों को सभी व्यवस्थाओं को सुव्यवस्थित करने तथा शैक्षणिक एवं आधारभूत सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए आवश्यक निर्देश दिए. निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने प्राथमिक, मध्य एवं उच्च विद्यालय में शैक्षणिक गतिविधियों का नियमित एवं सुचारु संचालन सुनिश्चित करने, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने, स्मार्ट क्लास का नियमित संचालन सुनिश्चित करते हुए उपलब्ध डिजिटल शैक्षणिक संसाधनों का समुचित उपयोग करने, प्रयोगशालाओं (लैब) को विषयवार अलग-अलग कक्षों में व्यवस्थित करने, लैब का नियमित संचालन एवं विद्यार्थियों के लिए प्रायोगिक प्रशिक्षण सुनिश्चित करने तथा विद्यालय परिसर में साफ-सफाई एवं स्वच्छता की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के साथ ही विद्यालय परिसर के सौंदर्यीकरण पर विशेष ध्यान देने का आदेश दिया. उन्होंने आंगनबाड़ी केंद्र परिसर में पोषण वाटिका विकसित करने के निर्देश भी दिए गए, ताकि बच्चों के पोषण संबंधी जागरूकता को बढ़ावा मिल सके.
जिलाधिकारी ने ददन सिंह उच्च विद्यालय सह इंटर कॉलेज, मांझी का निरीक्षण कर शैक्षणिक व्यवस्था, स्मार्ट क्लास प्रयोगशाला को सुदृढ़ करने का दिया निर्देश

