CHHAPRA DESK- छपरा सदर प्रखंड के डोरीगंज थाना क्षेत्र स्थित सिंगही में महर्षि सदगुरु सदाफलदेव दौड़ प्रतियोगिता का एक दिवसीय आयोजन हुआ. इस प्रतियोगिता में यूपी का दबदबा रहा और दोनों प्रथम पुरस्कार यूपी के खाते में गया. बालिका दौड़ के दूसरे राउंड में सफल प्रतिभागी को 

प्रथम पुरस्कार उत्तर प्रदेश के गाजीपुर निवासी नंदनी कुमारी को ट्राफी के साथ 5100 रूपया, द्वितीय पुरस्कार रितु यादव गोपालगंज बिहार को ट्राफी के साथ 2100 रूपया तथा  तृतीय पुरस्कार चिंता कुमारी गोपालगंज बिहार को ट्राफी के साथ 1100 रूपया से पुरस्कृत किया गया. वहीं बालक दौड़ प्रतियोगिता के तीन राउंड में सफल प्रतिभागी में प्रथम पुरस्कार उत्तर प्रदेश के वाराणसी निवासी मनीष कुमार यादव को ट्राफी के साथ 5100/रूपया,द्वितीय पुरस्कार जितेन्द्र कुमार कैमूर बिहार को ट्राफी के साथ 2100/रूपया तथा तृतीय पुरस्कार अंश यादव वाराणसी उत्तरप्रदेश को ट्राफी के साथ 1100/रूपया से पुरस्कृत किया गया. कार्यक्रम में सफल प्रतिभागी तथा अन्य प्रतिभागियों को मेडल, प्रशस्ति-पत्र देकर प्रोत्साहित करने के लिए उपस्थित अतिथियों में जयमित्रा देवी जिला परिषद अध्यक्ष, अमरनाथ राय जिला परिषद प्रतिनिधि, मनोज सिंह वर्तमान मुखिया डुमरी पंचायत, श्वेतांक राय पप्पू, चंदन यादव, विरेन्द्र साह पूर्व मुखिया, राजेन्द्र प्रसाद राय पूर्व अध्यक्ष जिला परिषद, धर्मेन्द्र सिंह पूर्व मुखिया प्रतिनिधि डुमरी पंचायत, आदि लोगों उपस्थित रहे.