
CHHAPRA DESK – सक्रिय पुलिसिंग के तहत सारण पुलिस ने बड़ी कार्रवाई कर जिला के अमनौर थानान्तर्गत चोरी के दो कांडों का सफल उद्भेदन करते हुए चोरी का माल बरामद कर एक चोर को गिरफ्तार किया है. इस मामले में सारण एसपी डॉक्टर कुमार आशीष ने बताया कि जिले केअमनौर थानान्तर्गत सविता सिंह एवं विकास कुमार सिंह के घरों में कुछ चोरों के द्वारा चोरी की घटना कारित की गई थी. जिस संबंध में वादी के लिखित आवेदन के आधार पर अमनौर थाना कांड सं0-15/25 एवं दूसरा कांड सं0-16/25 दर्ज कर अनुसंधान प्रारंभ किया गया. तकनिकी अनुसंधान एवं प्राप्त आसूचना के आधार पर चोरी गयी सामानों को बरामद कर एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया.

गिरफ्तार अभियुक्त अमनौर थाना क्षेत्र के धरहरा कला गांव निवासी सुभाष राय बताया गया है. जिसको गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया है. गिरफ्तार चोर के पास से चोरी किया गया दो चांदी का पायल, एक सोने की अंगुठी, एक सेट कान का झुमका, एक सोने का नथिया, कुछ वस्त्र एवं एक अटैची बरामद किया गया हैं. छापामारी टीम में अमनौर थानाध्यक्ष पु०अ०नि० कुन्दन कुमार, पु०अ०नि० जयंत कुमार सिंह, पु०अ०नि० मो० अख्तर खॉ, प्र०पु०अ०नि० आयुष कुमार, सिपाही/943 रवि राज रंजन, चौकीदार 1/12 सरोज राय, चौकीदार-3/8 अरूण कुमार राय एवं अमनौर थाना के अन्य पुलिस कर्मी शामिल थे.

![]()

