किशुनपुरा में 16 वर्षीय किशोर की डूबने से मौत, परिजनों में छाया मातम

किशुनपुरा में 16 वर्षीय किशोर की डूबने से मौत, परिजनों में छाया मातम

CHHAPRA DESK –  सारण जिला के मशरक थाना क्षेत्र अंतर्गत किशुनपरा गांव स्थित पानी भरे गड्ढे में डूबने से 16 वर्षीय किशोर की मौत हो गई. मृत किशोर स्थानीय थाना क्षेत्र के किशुनपुरा गांव निवासी राजू राम का 16 वर्षीय पुत्र हैप्पी कुमार बताया गया हैं. इस घटना के बाद परिवार वालों में रोना-पीटना लग गया. वही सूचना के बाद मौके पर पहुंची स्थानीय थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा, जहां शव का पोस्टमार्टम कराए जाने के बाद परिवार वालों को सौंप दिया गया.

Add

सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम के दौरान मृत किशोर के परिजनों ने बताया कि वह शौच करने के लिए गया था, जहां पैर फिसलने के कारण वह गहरे पानी में चला गया. सूचना के बाद वे लोग उसे पानी से निकाल कर आनन-फानन में मशरक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सक द्वारा उसे घोषित कर दिया. बताया जा रहा है कि हैप्पी गांव के ही सरकारी विद्यालय में पढ़ता था. वह वर्ग-7 का छात्र था. वह दो भाई और एक बहन में सबसे छोटा था. उसकी मृत्यु के बाद पूरे परिवार में कोहराम मचा हुआ है.

Loading

81
Accident E-paper ब्रेकिंग न्यूज़