GOPALGANJ DESK – गोपालगंज जिला से मांझागढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम लहलादपुर में बीते दिनों एक बैंक कर्मी की गोली मारकर हत्या मामले में थाना पुलिस व एसआईटी ने 5 शार्प शूटरों को गिरफ्तार किया है. जिनके पास से 5 हथियार एवं 15 जिंदा कारतूस बरामद किया गया है. प्रेस वार्ता के दौरान इस बात की जानकारी देते हुए गोपालगंज एसपी स्वर्ण प्रभात ने बताया कि बीते 14 जून को माझागढ़ थाना क्षेत्र में बैंक कैशियर रविन्द्र कुमार यादव को अपराधकर्मियों द्वारा गोली मारकर हत्या कर दी गई थी.

जिस संदर्भ में मृतक के भाई के फर्दबयान के आधार पर माझागढ़ थाना कांड संo 195 / 23 दर्ज किया गया था. जिसके आलोक में उनके द्वारा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर के नेतृत्व में SIT टीम का गठन किया गया था. गठित टीम द्वारा त्वरित कारवाई करते हुए तीन अभियुक्त मिथुन कुमार, छोटेलाल यादव एवं तलन यादव को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा जा चुका है.

गठित टीम द्वारा तकनीकी अनुसंधान एवं मानवीय आसूचना के आधार पर इस कांड में संलिप्त पांच अन्य अपराधियों को गिरफ्तार किया गया तथा घटना में प्रयुक्त दो मोटरसाइकल, दो पिस्टल, दो देशी कट्टा एक रिवाल्वर दो मैग्जीन एवं 15 जिन्दा कारतूस बरामद किया गया है. इसके लिए उनके द्वारा टीम को 10,000 रुपये की राशि से किया पुरस्कृत है.

![]()

