रिक्टर स्केल पर 8:00  मापी गई भूकंप की तीव्रता ; SDRF व आपदा विभाग की टीम ने दो लोगों को रेस्क्यू कर पहुंचाया मेडिकल कॉलेज :

रिक्टर स्केल पर 8:00 मापी गई भूकंप की तीव्रता ; SDRF व आपदा विभाग की टीम ने दो लोगों को रेस्क्यू कर पहुंचाया मेडिकल कॉलेज :

CHHAPRA DESK – .आज बिहार में भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 8:00 मापी गई. जिसका केंद्र छपरा सदर अस्पताल भी था. जिसको लेकर एसडीआरएफ की टीम जिले के कई क्षेत्रों में एक साथ पहुंची. वहीं छपरा सदर अस्पताल स्थित डीएनबी हॉस्टल में एसडीआरएफ की टीम ने पहुंच कर सबसे पहले उस भवन का इलेक्ट्रिक और वाटर सप्लाई को डिस्कनेक्ट किया. जिसके बाद एसडीआरएफ के जवान बचाव और राहत कार्य में जुट गए. बिल्डिंग का एक दीवार काटकर उसमें फंसे दो लोगों को सकुशल बाहर निकल गया, जिन्हें उपचार के लिए छपरा राजकीय मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया.

Add

यह पूरी घटनाक्रम एक साथ बिहार के कई जिलों में की गई. वास्तव में भूकंप को ले एहतियात के तौर पर यह मॉकड्रिल था. जिसकी सूचना आम जनों को पहले भी जिला प्रशासन के द्वारा दी गई थी. लेकिन, सब कुछ बिल्कुल व्यवस्थित हो रहा था. ऐसा प्रतीत हो रहा था जैसे वास्तव में भूकंप आया हो और बचाव कार्य में आपदा विभाग की पूरी टीम एक साथ लगी हुई है. एसडीआरएफ की टीम द्वारा बिल्कुल व्यवस्थित तरीके से राहत कार्य को अंजाम दिया गया.


उक्त अवसर पर एसडीआरएफ के सब इंस्पेक्टर रमेश ठाकुर ने बताया कि भूकंप की तीव्रता 8 मानते हुए उनके द्वारा अपनी पूरी टीम के साथ आपदा से संबंधित सभी उपकरणों को लेकर अस्पताल के हॉस्टल पहुंचा गया, जहां उनके द्वारा राहत कार्य प्रारंभ किया गया और सबसे पहले उस हॉस्टल के बिजली सप्लाई और पानी सप्लाई को काटते हुए अपने उपकरणों को लगाया गया ताकि धुएं और धूल के गुबार को एग्झस्ट मशीन के माध्यम से भवन से हटाया जा सके और उपकरणों से मालवा रूपी दीवार में फंसे

मालवे को काटकर उसमें से दो लोगों को बाहर निकाला गया, जिन्हें इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया. वहीन यह दृश्य देखकर अस्पताल में लोगों की भीड़ जुटी रही. काफी लोग बहुत कुछ नहीं समझ पा रहे थे, लेकिन जिला प्रशासन द्वारा बीते दिन इस बात को लेकर जागरूकता अभियान चलाए जाने के कारण अन्य लोग समझ पा रहे थे कि वास्तव में भूकंप को लेकर मॉकड्रिल किया जा रहा है.

Loading

81
E-paper ब्रेकिंग न्यूज़