CHHAPRA DESK- सारण जिले में तेज रफ्तार का कहर लगातार जारी है. आज के दिन भी अलग-अलग क्षेत्रों में हुई सड़क दुर्घटनाओं में एक महिला समेत चार व्यक्ति की मौत हुई है. 

पहली घटना:

पहली घटना जिले के डेरनी थाना क्षेत्र से सामने आई है, जहां अनियंत्रित बाइक के धक्के से एक महिला गंभीर रूप से घायल हो हुई, जिसकी मौत हो गई. मृत महिला की पहचान स्थानीय थाना क्षेत्र के पोझी गांव निवासी मुंशी मांझी की 70 वर्षीय पत्नी सुरती देवी के रूप में की गई. इस घटना की सूचना के बाद घर परिवार में रोना-पीटना लग गया. वहीं स्थानीय थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा, जहां शव का पोस्टमार्टम कराए जाने के बाद उसे परिवार वालों को सौंप दिया गया. 

दूसरी घटना: 

दूसरी घटना जिले के मढौरा थाना क्षेत्र से सामने आई है, जहां थाना क्षेत्र अंतर्गत पंजाब नेशनल बैंक के समीप बाइक और स्कूटी की टक्कर में स्कूटी सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई. मृतक जिले के गौरा थाना क्षेत्र के जवईनिया गांव निवासी दीनानाथ राय के 42 वर्षीय पुत्र मुकेश राय के रूप में की गई. जो कि घर का कमाऊ सदस्य था और बाहर नौकरी करता था. छुट्टी में वह घर आया था उसकी मौत के बाद घर परिवार में चीख-पुकार मच गई. वहीं स्थानीय थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा, जहां प्रशासनिक आदेश के बाद रात्रि में ही शव का पोस्टमार्टम कराए जाने के बाद उसे परिवार वालों को सौंप दिया. इस संबंध में मृतक के भाई ने बताया कि वह बाहर प्राइवेट नौकरी करते थे और छुट्टी में घर आए थे. वह स्कूटी से  कहीं जा रहे थे तभी तेज गति से आ रही बाइक से स्कूटी की टक्कर हो गई. इस दुर्घटना में बाइक सवार भी घायल हुआ, जबकि मुकेश की मौत हो गई है. 

 तीसरी घटना :

तीसरी घटना जिले के गड़खा थाना क्षेत्र से सामने आई है, जहां एक मजदूर की मौत अनियंत्रित वाहन की चपेट में आने से हुई है. मृत मजदूर की पहचान स्थानीय थाना क्षेत्र के पचभिड़िया गांव निवासी 50 वर्षीय श्रीभगवान राय उर्फ सुपन राय के रूप में की गई, जो कि गांव स्थित ईंट भट्टा पर मजदूरी करते थे. उनके मौत की सूचना मिलते ही घर परिवार में रोना-पीटना लग गया. वहीं सूचना के बाद स्थानीय थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर प्रशासनिक आदेश के बाद रात्रि में ही पोस्टमार्टम कराया.

चौथी घटना : 

चौथी घटना मढ़ौरा थाना क्षेत्र से सामने आई है, जहां सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल व्यक्ति की मौत उपचार के दौरान हुई है. अज्ञात वाहन की टक्कर से 50 वर्षीय किसान की मौत, परिवार में पसरा मातम

मढ़ौरा प्रखंड में शनिवार को सड़क हादसे में एक किसान की मौत हो गई. मृतक की पहचान गौरा थाना क्षेत्र के गोपालपुर निवासी 50 वर्षीय अवधेश कुमार सिंह के रूप में हुई है. बताया जाता है कि वह खाद खरीदने के लिए गोपालपुर जवइनियां जा रहे थे, तभी रास्ते में एक अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी और चालक वाहन लेकर फरार हो गया. हादसे के बाद अवधेश सिंह गंभीर रूप से घायल होकर सड़क किनारे काफी देर तक पड़े रहे. स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना उनके परिजनों को दी. जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया, लेकिन अधिक खून बह जाने के कारण उनकी जान नहीं बचाई जा सकी. वहीं घटना की सूचना मिलने पर गौरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा गया. पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है.