CHHAPRA DESK- विंध्याचल जाने के लिए गांव से दोनों व्यक्ति ट्रेन पकड़ने के लिए छपरा आ रहे थे. उसी बीच जिले के गौरा थाना अंतर्गत मुख्य मार्ग पर अनियंत्रित ट्रक से टेम् की टक्कर हो गई. इस दुर्घटना में दो व्यक्ति की मौत मशरक स्वास्थ्य केंद्र में हो गई. जबकि चार लोग गंभीर स्थिति में रेफर किए गए हैं. इस घटना के बाद घर-परिवार एवं गांव में कोहराम मच गया. सूचना के बाद परिवार वाले रोते-पीटते घटनास्थल पहुंचे, जहां स्थानीय थाना पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए भेजा. वही दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा, जहां देर शाम तक दोनों ही शवों का पोस्टमार्टम कराए जाने के बाद उसे परिवार वालों को सौंप दिया गया. वहीं गंभीर रूप से घायल चार लोगों में दो व्यक्ति को बेहतर चिकित्सा के लिए पीएमसीएच रेफर किया गया है. मृतकों में मशरक थाना क्षेत्र के गलिमापुर गांव निवासी नरसिंह पंडित के 35 वर्षीय पुत्र प्रमोद पंडित एवं परमेश्वर तिवारी के 40 वर्षीय पुत्र अरुण तिवारी शामिल है. वहीं घायलों में स्थानीय गलिमापुर गांव निवासी रमेश पंडित, विनोद कुमार सिंह, नीरज श्रीवास्तव एवं शत्रुघ्न शर्मा शामिल है. सभी घायलों की स्थिति नाजुक बनी हुई है.इस घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि सभी लोग गांव से टेंपो पड़कर छपरा आ रहे थे. इस बीच गौरा थाना अंतर्गत मुख्य मार्ग पर तेज गति जा रही ट्रक ने टेंपो में जोरदार टक्कर मार दी. इस दुर्घटना के बाद सभी घायलों को मशरक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सक के द्वारा दो लोगों को मृत घोषित कर दिया गया. वहीं चार लोगों को गंभीर स्थिति में सदर अस्पताल रेफर किया गया. वहीं सदर अस्पताल में उपचार के क्रम में दो लोगों की नाजुक की स्थिति को देखते हुए पटना रेफर किया गया है.
अनियंत्रित ट्रक की चपेट में आने से टेम्पो सवार दो व्यक्ति की मौत ; चार गंभीर स्थिति में रेफर; विंध्याचल जाने के लिए पकड़नी थी ट्रेन

