CHHAPRA DESK- सारण जिले के डोरीगंज थाना अंतर्गत गोपालपुर गांव के समीप अनियंत्रित वाहन की चपेट में आने से एक महिला की मौत सदर अस्पताल में उपचार के दौरान हो गई. जबकि दूसरी महिला को गंभीर स्थिति में रेफर किया गया है. मृत महिला जिले के डोरीगंज थाना अंतर्गत मेहरौली गोपालपुर, सलेमपुर निवासी शैलेंद्र राय की 32 वर्ष की पत्नी धर्मशीला देवी बताई गई है. चिकित्सक द्वारा उसे मृत घोषित किए जाने के बाद घर परिवार में रोना-पीटना लग गया. वहीं स्थानीय थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा, जहां सदर अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम कराए जाने के बाद उसे परिवार वालों को सौंप दिया गया है. इस घटना के संबंध में मृत महिला के परिवार वालों ने बताया कि आज सुबह वह अन्य महिलाओं के साथ सड़क पर टहल रही थी. उसी बीच तेज गति से जा रहे अज्ञात वाहन ने दोनों को अपनी चपेट में ले लिया. जिसके बाद घायल अवस्था में दोनों को सदर अस्पताल लाया गया, जहां ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सक के द्वारा धर्मशीला देवी को मृत घोषित कर दिया गया. वहीं दूसरी महिला का उपचार चल रहा है.
अनियंत्रित वाहन की चपेट में आने से सड़क पर टहल रही एक महिला की मौत, दूसरी घायल

