CHHAPRA DESK- सारण जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में बाढ़ के पानी में डूबने से चार व्यक्ति की हुई हो गई. जिसके बाद उनके परिवार में मातम छाया हुआ है. समाचार प्रेषण तक दो शवों की नदी में तलाश जारी है. जिले के अवतार नगर थाना क्षेत्र के अलग अलग जगहों पर डूबने से दो व्यक्ति की मौत हुई है. पहला मामला अवतार नगर थाना क्षेत्र के गोपालपुर की है, जहां गोपालपुर गांव निवासी बलेश मांझी का 14 वर्षीय पुत्र आदित्य कुमार चंवर के रास्ते से बसंत गांव अपने फुआ के यहां जा रहा था, तभी मुरउतपुर नदी पुल के पास पैर फिसलने से वह गहरे पानी मे गिर गया. जिससे उसकी मृत्यु डूबने से हो गयी. वहीं दूसरा मामला धनौरा बाजार के पास की है. जहां कोठिया गांव निवासी 40 वर्षीय लालबाबु महतो धनौरा बाजार आ रहे थे तभी धनौरा बाजार से पश्चिम पैर फिसलने से गहरे पानी मे चले गए, जहां डूबने से उनकी मौत हो गयी.
काफी मशक्कत के बाद स्थानीय लोगों ने दोनों ही शवों को बाहर निकाला.जबकि, तीसरी घटना जिले के डोरीगंज थाना क्षेत्र के डुमरी नेहाला टोला गांव से सामने आई है, जहां बाढ़ के पानी के तेज बहाव के चपेटे मे आने से एक 20 वर्षीय युवक की डूबने से मौत हो गयी.प्राप्त जानकारी के अनुसार सिंगही कालोनी निवासी विरेन्द्र राय का 20 वर्षीय पुत्र धीरज कुमार अपने पुराने घर नेहाला टोला जा रहा था. तभी वह पानी की तेज बहाव मे बह गया.स्थानीय लोगों ने आसपास पानी मे खोजने का प्रयास किया लेकिन पता नही चल सका. वहीं
सूचना पर पहुंची एसडीआरएफ की टीम खोजबीन मे जुटी हुई है.उसके डूबने की ़खबर सुन परिजनों का रो-रोकर हाल-बेहाल हो गया है. समाचार प्रेषण तक उसका शव नदी से बरामद नहीं किया जा सका है.वहीं, चौथी घटना जिले के दरियापुर थाना क्षेत्र से सामने आई है. जहां प्रखंड के दुर्बला गांव निवासी 45 वर्षीय अरुण राय के नदी में डूबने की सूचना से इलाके में सनसनी फैल गई. घटना के बाद से उसका अब तक कोई पता नहीं चल सका है.अधेड़ के नदी में डूबने की आशंका के बाद एनडीआरएफ की टीम को उसकी तलाश में लगाया गया है. एनडीआरएफ की टीम नदी में लगातार खोजबीन कर रही है. लेकिन समाचार लिखे जाने तक शव बरामद नहीं किया जा सका है. वहीं घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर हाल-बेहाल है. बताया जा रहा है कि नदी में पानी का बहाव अधिक होने के कारण खोज अभियान में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है.


