CHHAPRA DESK- सारण जिला अंतर्गत डोरीगंज थाना क्षेत्र स्थित रायपुर बिंदगांवा पुल के समीप बाढ़ के पानी में डूबने से एक व्यक्ति की मौत हो गई. मृत व्यक्ति की पहचान स्थानीय थाना क्षेत्र के दयालचक गांव निवासी स्वर्गीय शिवनंदन राय के 50 वर्षीय पुत्र भुअर राय के रूप में की गई है. खोजबीन के क्रम में उनका शव कीचड़ में सना हुआ पुल के समीप से ही बरामद किया गया. इस घटना की सूचना के बाद घर परिवार में चीख-पुकार मच गई. वहीं स्थानीय थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा, जहां शव का पोस्टमार्टम कराए जाने के बाद उसे परिवार वालों को सौंप दिया गया. इस संबंध में मृतक के परिवार वालों का कहना है कि बीते दिन वह बाढ के पानी में डूब गए थे. आज उनका शव रायपुर बिंदगांवा के नीचे लोहे के जंजीर के पास से बरामद किया गया है. उनकी मौत के बाद परिवार में मातम छाया हुआ है.