CHHAPRA DESK- छपरा-सिवान मुख्य मार्ग पर जिले के कोपा थाना अंतर्गत हुई सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौत जहां मौके पर हो गई, वही दो किशोर को गंभीर स्थिति में सदर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उपचार के बाद एक किशोर को बेहतर चिकित्सा के लिए पटना रेफर किया गया है. मृत युवक जलालपुर थाना क्षेत्र के रामपुर नूर नगर गांव निवासी विनोद राय का 20 वर्षीय पुत्र प्रदीप कुमार बताया गया है. जबकि, घायलों में पवन राजभर का 15 वर्षीय पुत्र टीकू कुमार एवं सिवान जिला के सिसवन थाना अंतर्गत महरौली गांव निवासी राजेश राय का 15 वर्षीय पुत्र रोहन कुमार शामिल है. घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि तीनों बाइक से छपरा रहे थे उसी बीच कोपा थाना क्षेत्र अंतर्गत मुख्य मार्ग पर किसी अज्ञात चार पहिया वाहन की चपेट में आने से बाइक दुर्घटना हो गई. जिसके बाद आनन-फानन में तीनों को उठाकर सदर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सक के द्वारा प्रदीप कुमार को मृत घोषित कर दिया गया. वही रोहन कुमार का उपचार में किया गया. इस घटना की सूचना के बाद सदर अस्पताल में मौजूद भगवान बाजार थाना पुलिस ने प्रदीप के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा, जहां शव का पोस्टमार्टम कराए जाने के बाद उसे परिवार वालों को सौंप दिया गया है.
