CHHAPRA DESK- दशहरा के अवसर पर मूर्ति विसर्जन की प्रक्रिया को सुरक्षित, सुगम एवं सुव्यवस्थित बनाने के उद्देश्य से जिला प्रशासन, सारण द्वारा आवश्यक तैयारियां की जा रही है. इसी क्रम में पहलेजा घाट पर मूर्ति विसर्जन हेतु लेवलिंग का कार्य कराया जा रहा है, ताकि विसर्जन के दौरान श्रद्धालुओं एवं पूजा समितियों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े. जिला प्रशासन द्वारा पर्व के दौरान विधि-व्यवस्था, सुरक्षा, स्वच्छता एवं श्रद्धालुओं की सुविधा को प्राथमिकता देते हुए संबंधित व्यवस्थाओं को दुरुस्त किया जा रहा है. प्रशासन का उद्देश्य है कि दुर्गा पूजा शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न होने के साथ-साथ मूर्ति विसर्जन की प्रक्रिया भी सुरक्षित एवं व्यवस्थित तरीके से पूरी हो. इसके लिए सभी आवश्यक तैयारियों पर सतत ध्यान दिया जा रहा है.