CHHAPRA DESK- दिव्यांगजन की सुविधाओं के लिए जिला प्रशासन के द्वारा कैंप लगाकर उन्हें सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही है. इस संबंध में प्रेस वार्ता के दौरान जिला अधिकारी वैभव श्रीवास्तव ने बताया कि शिविर का समय प्रतिदिन पूर्वाह्न 11:00 बजे से अपराह्न 4:00 बजे तक निर्धारित है. योजना का लाभ लेने के लिए न्यूनतम 40 प्रतिशत दिव्यांगता, अधिकतम ₹2 लाख वार्षिक पारिवारिक आय तथा बिहार का स्थायी निवासी होना आवश्यक है. पात्र आवेदक आधार कार्ड, फोटो, दिव्यांगता प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र एवं निवास प्रमाण पत्र के साथ संबंधित शिविर में आवेदन कर सकते हैं.

शिविरों का कार्यक्रम :

- 21–22 अक्टूबर बुनियाद केंद्र, सदर

- 23–24 अक्टूबर प्रखंड कार्यालय, बनियापुर

- 26–27 अक्टूबर प्रखंड कार्यालय, दरियापुर

- 28–29 अक्टूबर प्रखंड कार्यालय, अमनौर

- 30–31 अक्टूबर प्रखंड कार्यालय, मांझी