CHHAPRA DESK- सारण जिला के रसूलपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत अतरसन गांव में हाईटेंशन बिजली तार की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई. मृत युवक रसूलपुर थाना क्षेत्र के अतरसन गांव निवासी स्वर्गीय अरविंद सिंह का 30 वर्षीय पुत्र चंद्रकांत सिंह बताया गया है. बताया जाता है कि अर्जुन मवेशी चराने बधार गया था, जहां टूटकर गिरे 11 हजार वोल्ट के तार की चपेट में आ गया. जिसके कारण उसकी मौत हो गई. वहीं उसके मौत की खबर मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई. ग्रामीणों ने बिजली व्यवस्था को लेकर सवाल उठाते हुए उचित कार्रवाई की मांग की है. सूचना पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा गया. जहां सदर अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम कराए जाने के बाद उसे परिवार वालों को सौंप दिया गया है. पुलिस के अनुसार इस मामले में यूडी केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है. वहीं जनप्रतिनिधियों ने पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा देने की मांग की है.