CHHAPRA DESK - छपरा शहर के मुफस्सिल थाना अंतर्गत यमुना गांव स्थित पोखर में डूबने से एक बालक की मौत हो गई. आज जैसे ही उसका शव पोखर से बरामद किया गया, परिवार में रोना-पीटना लग गया. मृत बच्चा स्थानीय थाना क्षेत्र के यमुना गांव निवासी किशोर राय का 10 वर्षीय पुत्र रमेश कुमार बताया गया है. सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम के दौरान मृतक के परिवार वालों ने बताया कि वह बीते दिन खेलते-खेलते पोखर की तरफ गया था, जहां पोखर में गिर गया, जिस कारण उसकी मौत हो गई. हालांकि, सूचना के बाद उन लोगों के द्वारा पोखर में खोजबीन प्रारंभ किया गया लेकिन शाम होने के कारण पता नहीं चल सका. आज गोताखोरों की मदद से उसका शव बरामद किया गया है. जिसके बाद पुलिस ने शॉट पब में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा.