CHHAPRA DESK- सारण जिले के गड़खा थाना अंतर्गत खेत में बिछाए गए नंगे तार के संपर्क में आने से एक महिला की मौत मौके पर हो गई. मृत महिला की पहचान स्थानीय थाना क्षेत्र के बलहां गांव निवासी सुरेश राय की 48 वर्षीय पत्नी कांति देवी के रूप में की गई. इस घटना के बाद घर परिवार में रोना-पीटना लग गया. वहीं स्थानीय थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा, जहां शव का पोस्टमार्टम कराए जाने के बाद उसे परिवार वालों को सौंप दिया गया. इस संबंध में मृतका के परिजनों ने बताया कि वह महिला खेत से होकर महम्मदपुर जा रही थी, उसी बीच खेत में नंगे तार से घेरा गया था. जिसके संपर्क में आने से उसकी मौत हुई है. उनके द्वारा बताया गया कि धर्मेंद्र सिंह के द्वारा अपने खेत में पोल से नंगा तार खींचकर लगाया गया था, जिसकी चपेट में आने से उनकी मौत हुई है. वही समाचार प्रेषण तक इस मामले में खेत मालिक धर्मेंद्र सिंह के ऊपर प्राथमिकी दर्ज कराए जाने की प्रक्रिया जारी थी.
खेत में बिछाए गए नंगे तार के संपर्क में आने से महिला की मौत ; परिवार में मातम

