CHHAPRA DESK- सारण जिला के डोरीगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत एनएच-19 पर चिरांद मोड़ के समीप अज्ञात ट्रक की चपेट में आने से एक अर्धविक्षिप्त पुरुष नर्तक की मौत हो गई. हादसा रात करीब 12:30 बजे हुआ। मृतक महिला का वेश धारण कर चिरांद बाजार में घूमता था. घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने महिला समझकर पुलिस को इसकी सूचना दी थी. स्थानीय लोगों के अनुसार, तेज रफ्तार ट्रक ने सड़क पर घूम रहे व्यक्ति को अपनी चपेट में ले लिया. टक्कर के बाद चालक ट्रक समेत मौके से फरार हो गया. हादसे की सूचना मिलने पर डोरीगंज पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा तैयार किया. डोरीगंज थानाध्यक्ष राजशेखर ने बताया कि चिरांद मोड़ के पास बाजार में घूमने वाले अर्धविक्षिप्त व्यक्ति को अज्ञात ट्रक ने धक्का मार दिया था, जिससे उसकी मौत हो गई. प्रारंभिक तौर पर उसके महिला के वेश में होने के कारण सभी उसे महिला समझ रहे थे. पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मृतक के पुरुष होने की पुष्टि हुई. पुलिस अज्ञात वाहन की पहचान और चालक का पता लगाने के लिए जांच कर रही है.
महिला के वेश में सड़क पर घूम रहे पुरुष नर्तक को अज्ञात ट्रक ने रौंदा ; मौत


