CHHAPRA DESK- सारण जिले के एकमा-मशरक मुख्य मार्ग पर किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत मौके पर हो गई. मृत व्यक्ति की पहचान जिले के मांझी थाना क्षेत्र के डुमाईगढ़ गांव निवासी वशिष्ठ नारायण सिंह के 40 वर्षीय पुत्र धनंजय सिंह के रूप में की गई. घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पहचान के बाद इस घटना की सूचना उनके घर वालों को दी. सूचना के बाद घर परिवार में रोना-पीटना लग गया. वहीं पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा, जहां आज शव का पोस्टमार्टम कराए जाने के बाद उसे परिवार वालों को सौंप दिया गया है. घटना बीती देर रात्रि की बतलाई गई है. पोस्टमार्टम के दौरान इस संबंध में मृतक के भाई रंजय कुमार ने बताया कि उसके भैया बीती रात्रि जनता बाजार क्षेत्र स्थित मेला घूमने के लिए गए थे. वापस लौटने के दौरान रात्रि में किसी अज्ञात वाहन ने उन्हें ठोकर मार दिया. जिस काण सड़क पर गिरकर वह मृत पड़े हुए थे. सदर अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम कराए जाने के बाद उसे परिवार वालों को सौंप दिया गया है. इस घटना के बाद घर परिवार में रोना-पीटना लगा हुआ है.