CHHAPRA DESK- सारण जिले के अमनौर थाना अंतर्गत मुख्य मार्ग पर अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक युवक की मौत उपचार के दौरान हो गई. मृत युवक की पहचान जिले के तरैया थाना क्षेत्र के नारायणपुर गांव निवासी सरोज राम के 32 वर्षीय पुत्र भोला राम के रूप में की गई. इस घटना की सूचना के बाद घर परिवार में रोना-पीटना लग गया. वहीं, सदर अस्पताल में मौजूद भगवान बाजार थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया, जहां पोस्टमार्टम कराए जाने के बाद शव परिवार वालों को सौंप दिया गया. इस घटना के संबंध में मृतक के परिवार वालों ने बताया की बीती रात्रि वह मेला घूम कर पैदल घर लौट रहे थे, उसी बीच किसी अज्ञात वाहन ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया. जिसके बाद स्थानीय लोगों द्वारा स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया. वहीं सूचना के बाद वे लोग भी वहां पहुंचे, जहां चिकित्सक द्वारा उन्हें सदर अस्पताल रेफर किया गया. वे लोग लेकर उन्हें सदर अस्पताल पहुंचे, जहां ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सक के द्वारा बताया गया कि उनकी मौत हो चुकी है. जिसके बाद रोना-पीटना लग गया. वहीं सदर अस्पताल में मौजूद भगवान बाजार थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है.