CHHAPRA DESK - सारण जिले के अलग-अलग क्षेत्र स्थित नदी एवं पोखर में डूबने से एक बच्ची समेत तीन की मौत हुई है. पहली घटना जिले के भेल्दी थाना क्षेत्र अंतर्गत सरायबख्स गांव स्थित पोखर में डूबने से एक बच्ची की मौत हो गई. मृत बच्ची की पहचान जिले के भेल्दी थाना अंतर्गत सरायबख्स गांव निवासी सुभाष राय की 5 वर्ष की पुत्री कृर्ति कुमारी के रूप में की गई. इस घटना की सूचना के बाद घर परिवार में रोना-पीटना लग गया. वहीं घर वालों को इसकी सूचना मिली और स्थानीय लोगों ने खोजबीन प्रारंभ की. जब तक उसे नदी से बाहर निकाला जाता तब तक उसकी मौत हो चुकी थी. इस घटना के बाद परिवार वालों में रोना-पीटना लग गया. वहीं स्थानीय थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा, जहां शव का पोस्टमार्टम कराए जाने के बाद उसे परिवार वालों को सौंप दिया गया.
जबकि, दूसरी घटना जिले के गड़खा थाना क्षेत्र अंतर्गत नदी में स्नान करने के दौरान डूबने से एक किशोर की मौत हो गई. मृत किशोर की पहचान गड़खा थाना क्षेत्र के मैकि पश्चिम टोला निवासी फूलबाबू प्रसाद के 15 वर्षीय पुत्र पीयुष कुमार के रूप में की गई. इस घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि वह अन्य लड़कों के साथ नदी में स्थान करने गया था, जहां गहरे पानी में डूबने लगा. यह देखकर उसे स्थानीय लोगों के द्वारा आनन-फानन में नदी से बाहर निकाला गया, जिसके बाद उसे गड़खा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई.
वहीं तीसरी घटना सहाजितपुर थाना क्षेत्र से सामने आई हैं, जहां थाना अंतर्गत शेखपुरा पोखरा में डूबने से एक किशोर की मौत हो गई. मृत किशोर की पहचान जिले के सहजितपुर थाना क्षेत्र के शेखपुरा गांव निवासी भीम महतो के 11 वर्षीय पुत्र चंदन कुमार के रूप में की गई. इस घटना के संबंध में बताया जाता है कि वह दोस्तों के संग पोखर पर स्नान करने गया था, जहां पैर फिसलने के कारण गहरे पानी में डूब गया और उसकी मौत हो गई. इस घटना की सूचना के बाद परिवार में रोना-पीटना लग गया.


