CHHAPRA DESK- सारण जिले के मढ़ौरा थाना अंतर्गत भलुही गांव में पानी भरे गड्ढे में डूबने से एक बच्ची की मौत खेलने के क्रम में संध्या पहर हो गई. जिसके बाद परिवार वालों में रोना-पीटना लग गया. जिसके बाद ग्रामीणों की मदद से शव को पानी से निकाला गया. मृत बच्ची स्थानीय थाना क्षेत्र के भलुही गांव निवासी गोविंद कुमार की 5 वर्षीय पुत्री अभानी कुमारी बताई गई है. सूचना के बाद स्थानीय थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा, जहां रात्रि होने के कारण प्रशासनिक आदेश के बाद बच्ची के शव का पोस्टमार्टम कराया गया. इस संबंध में मृत बच्ची के परिवार वालों का ने बताया कि वह गांव के बच्चियों के साथ खेल रही थी, तभी बाढ़ का पानी भरे गड्ढे में गिर गई और डूबने से उसकी मौत हो गई.
पानी भरे गड्ढे में डूबने से पांच वर्षीय बच्ची की मौत के बाद परिवार में लगा रोना-धोना

