SIWAN DESK - बिहार के सीवान में पटाखा बनाने के दौरान फैक्ट्री में हुए ब्लास्ट में एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत हो गई. घटना जिले के जामो थाना क्षेत्र के आलमपुर गांव में हुई है. मरने वालों में पटाखा फैक्ट्री मालिक 70 वर्षीय अमीरुद्दीन, 23 वर्षीय मुस्कान, 13 वर्षीय खुशबू, 10 वर्षीय अशरफ एवं कल्लू शामिल है. एसपी भारत सोनी ने हादसे में 5 लोगों की मौत की पुष्टि की है. एक व्यक्ति के मलबे में दबे होने की आशंका है. मृतक की पहचान की जा रही है. फैक्ट्री में ब्लास्ट के बाद मकान में आग लग गई. करीब डेढ़ घंटे तक धमाके होते रहे. घटना की सूचना के बाद फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और करीब 4 घंटे बाद दमकल की मदद से आग पर काबू पाया. वहीं, सदर एसडीओ आशुतोष गुप्ता, महाराजगंज एसडीपीओ अमन और बड़हरिया, जामो, गोरेयाकोठी समेत कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची है. एसडीपीओ ने बताया कि दमकल की गाड़ियां की मदद से आग पर काबू पाया गया. जिस मकान में पटाखे बनाए जा रहे थे, वह घनी आबादी वाले इलाके में है.
थाना प्रभारी और चौकीदार निलंबित
एसपी भारत सोनी ने बताया कि प्रारंभिक जांच में थाना स्थर पर लापरवाही सामने आया है. जामो थाना प्रभारी धीरज कुमार और चौकीदार द्वारिका मांझी को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है.

