CHHAPRA / GOPALGANJ DESK - पवन की गति से जा रहे पवन बस ने एक परिवार के कमाऊ सदस्य को रौंद डाला, जिसके कारण उनकी मौत स्वास्थ केंद्र में हो गई. इस घटना की सूचना के बाद पूरे घर परिवार में कोहराम मच गया. वहीं स्थानीय लोगों ने चालक को पकड़ लिया और मौके पर पहुंची पुलिस ने बस को जब्त करते हुए चालक को गिरफ्तार कर लिया है. घटना सारण जिले के दरियापुर थाना अंतर्गत परसा बाजार की है. मृतक की पहचान गोपालगंज जिले के कपरपुरा गांव नहीं आती स्वर्गीय विक्रमा पांडे के 58 वर्षीय पुत्र नथू पांडे के रूप में की गई है. जो कि पटना जीरोमाइल क्षेत्र में पलंबर का काम करते हैं. बताया जाता है कि वह गोपालगंज अपने घर आए थे. बाइक से पटना जाने के क्रम में दरियापुर थाना अंतर्गत परसा बाजार के समीप तेज गति पवन बस में उन्हें रौंद दिया, जिसके बाद स्थानीय लोगों ने उन्हें दरियापुर स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां देखते ही देखते उनकी मौत हो गई. वहीं स्थानीय लोगों द्वारा पकड़े गये चालक को गिरफ्तार कर बस को जब्त कर लिया. वहीं इस घटना की सूचना मृतक के परिवार वालों को दी गई. सूचना के बाद मृतक के दोनों पुत्र परिवार के सदस्यों के साथ छपरा सदर अस्पताल पहुंचे, जहां शव का पोस्टमार्टम कराए जाने के बाद उन्हें सौंप दिया गया है. इस संबंध में मृतक के पुत्र व रिश्तेदारों ने बताया कि नथू पांडे पटना में पलंबर का काम करते थे और वहां अपनी एक छोटी दुकान भी रखे हैं. बाइक से पटना जाने के दौरान दरियापुर थाना अंतर्गत परसा बाजार के समीप अनियंत्रित पवन बस ने उन्हें कुचल दिया जिसके कारण उनकी मौत हुई है.