CHHAPRA DESK- सारण जिले के मकेर थाना क्षेत्र अंतर्गत प्रखंड कार्यालय के समीप स्थित पोखर मे डूबने से 65 वर्षीय एक वृद्ध की मौत हो गई. मृतक मकेर पोखरा गांव निवासी रुदल मुसहर का पुत्र योगेन्द्र मुसहर था. उसके मौत की सूचना के बाद घर परिवार में रोना-धोना लग गया. वहीं स्थानीय थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम कराने के बाद परिवार वालों को सौंप दिया. इस घटना के संबंध में मृतक के परिवार वालों ने बतया की सोमवार की सुबह घर से शौच के लिए बड़ा पोखरा के पास गए थे, जहां पैर फिसलने से गहरे पानी मे चले गए. यह देख आस पास के लोग दौड़े और उन्हें बचाने का प्रयास किया, लेकिन उन्हें बचाया नही जा सका. काफी प्रयास के बाद शव को बाहर निकाल कर प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र मकेर लाया जहां जांच पड़ताल के बाद डॉ ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. जिसके बाद मकेर थाना पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा है.