CHHAPRA DESK - सारण जिले के बनियापुर थाना अंतर्गत खबसा गांव स्थित चंवर में शौच करने गए एक युवक की डूब कर मौत हो गई. जिसके बाद घर परिवार वाले भी वहां पहुंचे और गोताखोरों की मदद से शव की खोजबीन प्रारंभ की गई, लेकिन शाम होने के कारण शव बरामद नहीं हो सका. आज शव के बरामद होने के बाद घर परिवार में रोना-पीटना लग गया. वहीं सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस में शव को कब्जे में लेकर पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा, जहां शव का पोस्टमार्टम कराए जाने के बाद उसे परिवार वालों को सौंप दिया गया है. मृत युवक बनियापुर थाना क्षेत्र के खबसा गांव निवासी राजेंद्र राय का 23 वर्षीय पुत्र संदीप कुमार बताया गया है. इस संबंध में मृतक के परिवार वालों ने बताया कि वह बीते दिन शौच करने के लिए खबसा-सुरौंधा बांध की तरफ गया था, जहां चंवर के गहरे पानी में चले जाने के कारण डूब कर उसकी मौत हुई है. वह घर पर ही रहकर खेती किसानी में हाथ बटाता था. बीते दिन में शौच करने के लिए वह चंवर की तरफ गया था, जहां डूबने से उसकी मौत हो गई. काफी खोजबीन के बाद आज उसका शव बरामद किया गया, जिसके बाद पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा.
HULCHAL NEWS 24
Satya Ke Sath
Advertisement

