CHHAPRA DESK- सारण जिले के परसा थाना अंतर्गत पचलख डीह गांव स्थित तालाब में डूबने से एक किशोर की मौत हो गई. हालांकि उसके दोस्तों द्वारा शोर मचाए जाने के बाद लोगों ने उसे पानी से निकलकर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सा के द्वारा उसे मृत घोषित कर दिया गया. मृत किशोर स्थानीय थाना क्षेत्र के पचलख ग्राम निवासी रघु राय का 12 वर्षीय पुत्र संचित कुमार बताया गया है. चिकित्सक द्वारा उसे मृत घोषित किए जाने के बाद घर परिवार में रोना-पीटना लग गया. वहीं स्थानीय थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा, जहां संध्या पहर शव का पोस्टमार्टम कराए जाने के बाद उसे परिवार वालों को सौंप दिया गया. इस संबंध में मृत किशोर के पिता व परिजनों के द्वारा बताया गया कि वह तालाब के गहरे पानी में चले जाने के कारण डूबने लगा. हालांकि उसको तालाब से निकाल कर स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया लेकिन तब तक देर हो चुकी थी. स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सक द्वारा उसे मृत घोषित कर दिया गया.
तालाब में डूबे किशोर को निकाल ले गये अस्पताल ; डॉक्टर ने बोला हो चुकी है मौत

