CHHAPRA DESK- सारण जिले के भेल्दी थाना अंतर्गत मुख्य मार्ग पर तेज गति वाहन की चपेट में आने से एक वृद्ध गंभीर उसे घायल हो गए. जिसके बाद स्थानीय लोग एवं परिवार वालों के द्वारा उन्हें स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बेहतर चिकित्सा के लिए सदर अस्पताल रेफर किया गया. सदर अस्पताल में उपचार के दौरान संध्या पहर उनकी मौत हो गई. ज चिकित्सक द्वारा निर्मित घोषित किए जाने के बाद परिवार वालों में रोना-पीटना लग गया. मृत व्यक्ति भेल्दी थाना क्षेत्र के जोगनी परसा गांव निवासी स्व राजेंद्र सिंह के 59 वर्षीय पुत्र संजय कुमार सिंह बताये गये हैं. वहीं इस घटना के बाद सदर अस्पताल में मौजूद भगवान बाजार थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा, जहां शव का पोस्टमार्टम कराये जाने के बाद उसे परिवार वालों को सौंप दिया गया है. इस संबंध में मृतक के परिवार वालों ने बताया कि वह पैदल ही कहीं जा रहे थे उसी बीच तेज गति किसी वाहन की चपेट में आने से वह गंभीर रूप से घायल हो गए और अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई है.
तेज गति वाहन की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल वृद्ध की उपचार के दौरान अस्पताल में मौत


