CHHAPRA DESK - सारण जिले के अलग-अलग क्षेत्र में हुए हादसे में पांच लोगों की मौत हुई है. सर्पदंश से एक मौत हुई है तो दूसरी मौत डूबने से हुई है. वहीं तीसरी मौत सड़क दुर्घटना हुई है, जबकि दो मौतें ठनका गिरने से हुई है. पहली मौत सर्पदंश से हुई है. मृत महिला जिले के डोरीगंज थाना अंतर्गत बलवन टोला निवासी प्रमोद कुमार राय की 30 वर्षीय पत्नी रिंकी देवी बताई गई है. बताया जाता है कि वह घर में कुछ कर रही थी. उसी बीच उसके दाहिने हाथ के अंगूठे में किसी विषैले सर्प ने डस लिया. हालांकि आनन-फानन में उसे अस्पताल ले जाएगा लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका. उसकी मौत हो गई. जिसके बाद स्थानीय थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा, जहां शव का पोस्टमार्टम कराए जाने के बाद उसे परिवार वालों को सौंप दिया गया.
जबकि, दूसरी घटना छपरा शहर के मुफस्सिल थाना क्षेत्र से सामने आई है, जहां घेघटा गांव में एक युवक की मौत पानी में डूबने से हुई है. मृत किशोर की पहचान थाना क्षेत्र के घेघटा गांव निवासी संतोष कुमार राय के 11 वर्षीय पुत्र संजीत कुमार राय के रूप में की गई. उसकी मौत के बाद परिवार वालों में रोना-पीटना लग गया. वहीं स्थानीय थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.
जबकि, तीसरी घटना रसूलपुर थाना क्षेत्र से सामने आई है, जहां सड़क दुर्घटना में एक अधेड़ व्यक्ति की मौत हुई है. मृत व्यक्ति की पहचान रसूलपुर थाना क्षेत्र के भड़वा गांव निवासी स्वर्गीय हरि साह के 37 वर्षीय पुत्र जितेंद्र कुमार साह के रूप में की गई. बताया जाता है कि सड़क दुर्घटना में उसकी मौत हुई है. इस घटना के बाद जहां परिवार वालों में रोना-पीटना लग गया, वहीं स्थानीय थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. जबकि दो मौतें कोपा थाना क्षेत्र में हुई हैं. धान की रोपनी कर रहे एक किशोर समेत दो व्यक्ति की मौत हुई है. एक घटना थाना क्षेत्र के सम्होता में तो दूसरी घटना बरदाहा गांव में हुई है. मृत किशोर स्थानीय थाना क्षेत्र के सम्होता गांव निवासी चंद्रदीप महतो का 16 वर्षीय पुत्र रोहित कुमार बताया गया है. वहीं दूसरा मृतक उत्तर टोला गांव निवासी विक्रमा मांझी का 30 वर्षीय पुत्र ओमप्रकाश मांझी बताया गया है.


