CHHAPRA DESK- - सारण जिले में नदियों का जलस्तर बढ़ने के बाद बाढ़ की समस्या उत्पन्न होने लगी और इसके कारण अलग-अलग क्षेत्रों डूबकर तीन मौतें हो चुकी है. दो शवों का पोस्टमार्टम आज सदर अस्पताल में कराया गया. जबकि डोरीगंज के दियारा क्षेत्र में डूबे युवक के शव की तलाश जारी है. जिले के दरियापुर थाना अंतर्गत रामपुर जगदीश गांव में डूबने से एक युवक की मौत हुई है. मृत युवक स्थानीय थाना क्षेत्र के रामपुर जगदीश गांव निवासी रामेश्वर राय के 32 वर्षीय पुत्र अमलेश कुमार के रूप में की गई. इस घटना की सूचना के बाद घर परिवार में रोना-पीटना लग गया. वहीं सूचना के बाद स्थानीय थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा, जहां संध्या पहर शव का पोस्टमार्टम कराए जाने के बाद उसे परिवार वालों को सौंप दिया गया है. इससे पूर्व जिले के मांझी थाना अंतर्गत सालिमपट्टी गांव स्थित पोखर में डूबने से स्थानीय थाना क्षेत्र के सालिमपट्टी गांव निवासी मनोज सिंह की 45 वर्षीय पत्नी बबीता देवी की मौत हो गई. काफी खोजबीन के बाद उसका शव पोखर से बरामद किया गया. जिसके बाद घर परिवार में रोना-धोना लग गया. बताया जा रहा है कि सुबह में वह शौच करने के लिए पोखर की तरफ गई थी, जहां पैर फिसलने के कारण वह गहरे पानी में चली गई और देखते ही देखते डूब गई. सूचना के बाद गोताखोरों की मदद से शव को पोखर से बरामद किया गया. वहीं सूचना के बाद मौके पर पहुंचे स्थानीय थाना पुलिस ने पंचनामा के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा, जहां शव का पोस्टमार्टम कराए जाने के बाद उसे परिवार वालों को सौंप दिया गया है. जबकि, जिले के डोरीगंज के दियारा क्षेत्र कोटवापट्टी रामपुर पंचायत के काशी बाबा मंदिर के समीप मवेशियों को लेकर ऊंचे स्थान की ओर जा रहा 40 वर्षीय भुअर राय अचानक बाढ़ की तेज धार की चपेट में आ गया और पानी में बह गया. घटना के बाद से उसका कोई सुराग नहीं मिल सका है. बताया जाता है कि भुअर राय, शिवनाथ राय का पुत्र था. युवक की तलाश के लिए एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंच गई है. टीम द्वारा बाढ़ के पानी और आसपास के संभावित स्थानों पर लगातार सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है. समाचार प्रेषण तक युवक का शव बरामद नहीं हो सका है.
HULCHAL NEWS 24
Satya Ke Sath
Advertisement

