CHHAPRA DESK- पर्व त्यौहार का मौसम शुरू होने के साथ ही एक बार फिर नशाखुरान सक्रिय हो गए हैं. इस बार नशाखुरान सिर्फ ट्रेनों तक सीमित नहीं है बल्कि सड़क मार्ग पर भी अपनी नजर बनाए हुए हैं. वहीं नशा कुरान बाहर से लौट रहे लोगों को घर छोड़ने के लिए स्कॉर्पियो का भी प्रयोग कर रहे हैं. ऐसा ही एक मामला छपरा शहर से सामने आया है. जहां, हैदराबाद से कमाकर लौट रहे एक व्यक्ति को स्कॉर्पियो सवार नशाखुरानों ने अपना शिकार बना लिया और अचेत अवस्था में उसका सारा कीमती सामान लेकर उसे झाड़ी में फेंक कर फरार हो गये. गनीमत रही कि दिन खुलते हैं गांव वालों की नजर उसके ऊपर पड़ गई और पहचान के बाद परिवार वाले उसे लेकर सदर अस्पताल पहुंचे, जहां उसका उपचार किया गया. नशाखुरानी गिरोह का शिकार व्यक्ति शहर के मुफस्सिल थाना अंतर्गत फाकुली गांव निवासी सत्येंद्र कुमार भारती बताये गये हैं. छपरा जंक्शन पर उतरने के बाद वह जहरखुरानी गिरोह के चंगुल में फंस गये. जंक्शन से बाहर निकालने के बाद स्कार्पियो सवार नशाखुरानों ने उन्हें फकुली जाने की बात बता उन्हें अपने गाड़ी में बैठा लिया और रास्ते में नशा खिलाकर लूट लिया. सदर अस्पताल में उपचार के दौरान परिजनों ने बताया कि सत्येंद्र 6 महीने पहले कमाने के लिए हैदराबाद गए थे. वहां एक प्राइवेट कंपनी में काम करते थे और दीपावली एवं छठ में घर लौटे थे. आज सुबह हैदराबाद से छपरा जंक्शन पहुंचे थे. स्टेशन पर उतरने के बाद उन्होंने फोन कर उन्हें
घर ले जाने के लिए बुलाया और देर होने पर स्टेशन से बाहर निकल गए. उस दौरान स्काॅर्पियो सवार नशाखुरानों ने उन्हें फकुली जाने की बात बताकर अपने वाहन में बैठा लिया और रास्ते में नशीला पदार्थ खिलाकर बेहोश कर सामान लूट लिया और फकुली गांव के समीप ही झाड़ी में उन्हें फेंककर फरार हो गये.

