HAJIPUR DESK - हाजीपुर जिला के सराय थाना क्षेत्र अंतर्गत विशुनपुर धन्नू गांव में 8 सितंबर को हुई स्नेचिंग की घटना का पुलिस ने 12 घंटे के अंदर खुलासा कर दिया है. पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपियों को पकड़ा है. उनके पास से स्नेचिंग में इस्तेमाल की गई यामाहा FZ मोटरसाइकिल, दो मोबाइल फोन और सोने के मंगलसूत्र, जितिया व ढोलना बरामद किए गए हैं घटना के बाद सराय थाना में कांड संख्या 315/26 दर्ज कर जांच शुरू की गई थी. मामले की गंभीरता को देखते हुए वैशाली के वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर लालगंज के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में सराय थानाध्यक्ष के साथ एक विशेष टीम बनाई गई इस्तेमाल बाइक और छीने गए आभूषण बरामद पुलिस टीम ने जानकारी के आधार पर छापेमारी की. इसमें बाजीतपुर बेरई निवासी अभिषेक कुमार, और धोबघटी, थाना काजीपुर निवासी सुमित कुमार व सोनू कुमार को पकड़ा गया. पुलिस के मुताबिक, पकड़े गए आरोपियों की निशानदेही पर स्नेचिंग में इस्तेमाल बाइक और छीने गए आभूषण बरामद किए गए। पहले भी रहा है तीनों का क्रिमिनल रिकॉर्ड पूछताछ में तीनों आरोपियों ने घटना में अपनी संलिप्तता कबूल की है. पुलिस के अनुसार, इन तीनों का पहले भी आपराधिक रिकॉर्ड रहा है. उनके खिलाफ सराय थाना में कांड संख्या 165/26 और 315/26, साथ ही काजीपुर थाना में कांड संख्या 485/26 में स्नेचिंग के मामले दर्ज हैं. पुलिस ने बताया कि पकड़े गए सभी आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है.