CHHAPRA DESK- छपरा जंक्शन से पूरब जगदम कॉलेज ढाला के समीप ट्रेन के गेट पर खड़े यात्री के हाथ पर डंडा मार मोबाइल छीनने के प्रयास का एक मामला सामने आया है. मोबाइल छीनने के प्रयास में वह यात्री अनियंत्रित होकर ट्रेन से गिर गया. बताया जाता है कि बदमाश ने डंडा मारकर यात्री का मोबाइल छीनने की कोशिश की. उस दौरान संतुलन बिगड़ने से यात्री चलती ट्रेन से नीचे गिर गया और उसके पैर की सभी उंगलियां कट गयीं. घटना के बाद घायल को उपचार के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया गया. घायल यात्री की पहचान वैशाली जिले के बेलसर थाना क्षेत्र के बीबीपुर गांव निवासी मोहम्मद शमी के पुत्र मोहम्मद शमशाद के रूप में हुई है. बताया जाता है कि वह दरभंगा से अहमदाबाद जा रही अप साबरमती एक्सप्रेस से यात्रा कर रहा था. उसी दौरान छपरा जंक्शन के समीप जगदम कॉलेज ढाला के पास यह घटना हुई है. गंभीर स्थिति में उसे परिजनों द्वारा सदर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उपचार के बाद बेहतर चिकित्सा के लिए उसे रेफर किया गया है. सदर अस्पताल में घायल के भाई ने बताया कि मध्य प्रदेश में उनकी टायर की दुकान है और परिवार के लोग वहीं रहते हैं. शमशाद भी ट्रेन से अहमदाबाद जा रहा था. वह गेट पर मोबाइल चला रहा था, उसी दौरान जगदम कॉलेज ढाला के पास एक बदमाश ने डंडा मारकर उसका मोबाइल छीनने का प्रयास किया. मोबाइल बचाने और पकड़ने की कोशिश के दौरान उसका संतुलन बिगड़ गया और वह ट्रेन से नीचे गिर पड़ा. इस हादसे में उसके पैर की सभी उंगलियां कट गयीं. घायल की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका उपचार किये जाने के बाद उसे रेफर किया गया है. चलती ट्रेन में इस तरह की घटना ने यात्रियों की सुरक्षा को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े कर दिए हैं.
HULCHAL NEWS 24
Satya Ke Sath

