CHHAPRA DESK - छपरा शहर के डाक बंगला रोड स्थित नाले में शव होने की सूचना के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई. आसपास के काफी संख्या में लोग वहां एकत्रित हो गए. वहीं घटना की सूचना थाना पुलिस को दी गई. बता दें कि यह भगवान बाजार थाना एवं नगर थाना क्षेत्र का बॉर्डर एरिया है. जहां नाले में नवजात का शव मिला है. बताया जा रहा है कि नाला नगर थाना अंतर्गत पड़ता है. इस घटना के बाद क्षेत्र में यह चर्चा का विषय है. वहीं स्थानीय लोगों का कहना है कि आसपास काफी संख्या में अवैध रूप से नर्सिंग होम का संचालन किया जा रहा है और यह बच्चा भी उन्हीं किसी नर्सिंग होम से लाकर नाले में फेंका गया है. फिलहाल सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है. भाई कृष्ण शो को कब्जे में लेकर पंचनामा की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी है. जिसके बाद नवजात का शव पोस्टमार्टम कराए जाने के बाद सुरक्षित रखा जाएगा.
HULCHAL NEWS 24
Satya Ke Sath


