CHHAPRA DESK- सारण जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में दशहरा मेला के अवसर पर हुई चाकू बाजी एवं मारपीट में जहां आधा दर्जन लोग जख्मी हुए हैं. वहीं चाकू लगने से तीन युवक जख्मी हुए हैं, जिनका उपचार सदर अस्पताल में किया गया. पहली घटना बीती देर रात की है. जहां, गुदरी बाजार में मेला के दौरान युवकों के दो गुटों में मारपीट हो गई. उसे दौरान एक युवक के गले पर चाकू से प्रहार कर दिया गया. जिसके कारण गले में चाकू लग गया और गंभीर स्थिति में उसे देर रात्रि सदर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका उपचार किया गया. चाकू लगने से गंभीर रूप से जख्मी स्थानीय थाना क्षेत्र के ब्रह्मपुर मोहल्ला निवासी मदन राय का 25 वर्षीय पुत्र सन्नी कुमार राय बताया गया है. वहीं दूसरी घटना में स्थानीय थाना क्षेत्र के गुदरी राय के चौक मोहल्ला निवासी संतोष कुमार के 19 वर्षीय पुत्र शनि कुमार उर्फ लालू भी चाकू बाजी में जख्मी हुआ है. जिसका उपचार सदर अस्पताल में किया गया. उक्त दोनों ही घटना में किसने और क्यों चाकू मारा यह जानकारी नहीं हो पाई है. सदर अस्पताल में उपचार के उपरांत दोनों ही चले गये और दोनों ही मामले में समाचार प्रेषण तक कोई प्राथमिकी की प्रक्रिया पूरी नहीं हो सकी है. जबकि अन्य घटना शहर के मुफस्सिल थाना अंतर्गत चनचौरा बाजार के समीप घटी, जहां दो पक्षों के बीच हुई मार पीट में एक युवक के ऊपर धारदार हथियार से हमला कर दिया गया. उस दौरान दोनों तरफ से मारपीट में कई लोग जख्मी हो गए हैं. जख्मी में एक पक्ष से मुफस्सिल थाना क्षेत्र के डुमरिया गांव निवासी जितेंद्र राय का 21 वर्षीय पुत्र सचिन कुमार दूसरे पक्ष से डुमरिया गांव के ही रहने वाले हैं संजीत ठाकुर के 30 वर्षीय पुत्र विकास कुमार ठाकुर एवं 22 वर्षीय पुत्र विशाल कुमार ठाकुर तथा अहिल्या देवी नामक एक महिला भी जख्मी हुई है. सभी जख्मी को सदर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार किया गया. वहीं इस मामले में दोनों पक्षों के तरफ से एक दूसरे के खिलाफ नामजद प्राथमिकी के लिए आवेदन दिया गया है. बताया जाता है सचिन का गांव के ही रहने वालों से करीब 15-20 दिन पहले विवाद हुआ था. उसे समय मामला शांत हो गया था और आज सुबह वह बाजार जा रहा था उसी बीच मारपीट की घटना हुई है. जिसके कारण उसके सिर पर गंभीर जख्म के निशान बने हैं.
दशहरा मेला में अलग-अलग क्षेत्रों में हुई चाकूबाजी में तीन युवक जख्मी ; छिटपुट घटनाओं में आधा दर्जन जख्मी

