SIWAN DESK - सिवान में एक आभूषण दुकान में दिनदहाड़े लूट का विरोध करने पर अपराधियों ने एक व्यवसायी को गोली मार दी. घटना जिले के दरौली थाना क्षेत्र अंतर्गत टरवां बाजार की है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार दोपहर एक बजे बाइक सवार अपराधी दिलीप वर्मा की ज्वेलरी की दुकान में लूट की नियत से पहुंचे लेकिन घटना को अंजाम देते समय दुकानदार दिलीप वर्मा ने एक अपराधी को पकड़ लिया. उसे छुड़ाने के प्रयास में साथी अपराधी दुकानदार दिलीप को गोली मार दी. जख्मी होने के बाद भी दुकानदार ने हार नहीं मानी और अकेले ही दोनों अपराधियों से लड़ते रहा. इसी बीच आसपास के दुकानदार भी पहुंच कर दोनों अपराधियों को पकड़ लिया. घटना के बाद लोगों ने अपराधियों की भी जमकर पिटाई की। फिलहाल दुकानदार समेत तीनों का अस्पताल में इलाज चल रहा है. जानकारी के अनुसार, दोपहर करीब एक बजे बाइक सवार दो अपराधी दिलीप वर्मा की ज्वेलरी दुकान पर पहुंचे. बताया जा रहा है कि दोनों लूट की नीयत से दुकान में दाखिल हुए. अपराधियों ने वारदात को अंजाम देना शुरू किया तो दुकानदार दिलीप वर्मा ने उनमें से एक को पकड़ लिया. साथी को छुड़ाने के प्रयास में दूसरे अपराधी ने दिलीप वर्मा पर गोली चला दी. गोली लगने के बावजूद वह पीछे नहीं हटे और अकेले ही दोनों अपराधियों से भिड़ते रहे. शोर सुनकर आसपास के दुकानदार और स्थानीय लोग मौके पर पहुंच गए. लोगों ने दोनों अपराधियों को पकड़ लिया. घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने पकड़े गए दोनों अपराधियों की पिटाई भी की. सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों आरोपियों को अपने कब्जे में ले लिया. गोली लगने से जख्मी व्यवसायी दिलीप वर्मा और दोनों आरोपियों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है. घटना के दौरान कितने रुपये या आभूषण की लूट हुई, इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है.