CHHAPRA DESK - सारण जिले के नया गांव थाना क्षेत्र में एक गर्भवती महिला की ससुराल वालों के द्वारा मारपीट कर हत्या किए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. मृत महिला नयागांव थाना क्षेत्र के रसूलपुर गांव निवासी विशाल सहनी की 24 वर्षीय पत्नी पूनम देवी बताई गई है जो कि जिले के तरैया थाना क्षेत्र निवासी रमेश सहनी की पुत्री थी. घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि बीते वर्ष पूनम की शादी विशाल के साथ हुई थी. शादी के बाद ससुराल वाले पूनम के साथ मारपीट करते थे जिसको लेकर दर्जनों बार समझौता हो चुका है. इसी क्रम में एक सप्ताह पहले ससुराल वालों के द्वारा उसके साथ मारपीट कर की गई थी. जिसके बाद घायल अवस्था में उसे सोनपुर अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां से उसे बेहतर चिकित्सा के लिए पटना रेफर किया गया था. वहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई. इस घटना की सूचना के बाद वे लोग जब उसके घर पहुंचे तो घर वाले घर छोड़कर भाग निकले. सके बाद उन लोगों ने इस घटना की सूचना स्थानीय थाना पुलिस को दी. सूचना के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजा, जहां जिला प्रशासन के आदेश के बाद रात्रि में ही शव का पोस्टमार्टम कराया गया और पोस्टमार्टम कराए जाने के बाद उसे परिवार वालों को सौंप दिया गया. इस संबंध में मृतका के भाई के द्वारा बताया गया कि उन लोगों ने करीब 14 माह पहले पूनम की शादी नयागांव थाना अंतर्गत रसूलपुर गांव निवासी विशाल कुमार के साथ की थी. शादी के बाद वह लोग प्राय: उसके साथ मारपीट करते थे. उसके द्वारा मारपीट कर उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया और उपचार के दौरान उसकी मौत पटना में हुई है.
गर्भ में पल रहा था शिशु ; ससुराल वालों ने मारपीट कर दी हत्या, फरार


