CHHAPRA DESK- सारण जिले के दाउदपुर थाना अंतर्गत धर्मपुरा गांव में घर वालों को बंधक बनाकर लाखों के लूटपाट का मामला सामने आया है. इस मामले में पीड़ित महिला स्थानीय निवासी मिथिलेश सिंह की पत्नी बबिता देवी के बयान पर थाने में अज्ञात बदमाशों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है. दर्ज प्राथमिकी में उनके द्वारा करीब ₹20 लाख रुपए मूल्य के आभूषण लूटे जाने की बात बताई गई है. वही प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है. इस संबंध में पीड़ित महिला बबिता देवी के द्वारा बताया गया की बीती रात्रि वे लोग घर में सो रही थी, तभी 4 से 5 अपराधी घर में घुसे और उन्हें व उनकी बेटी को जगाने के बाद एक कमरे में बंद कर दिया. जिसके बाद घर में रखें आभूषण व अन्य सामान लूट कर फरार हो गया. चाकू के बल पर लूटे गये सामानों में उनका मंगलसूत्र, सोने का हार एवं अन्य आभूषण शामिल है. इस घटना के बाद उनके मोहल्ले वासी जगे और तब उनके द्वारा 112 डायल पुलिस को सूचना दी गई. तो पुलिस करीब डेढ़ से 2 घंटे बाद पहुंची और जांच पड़ताल शुरू किया. वहीं इस मामले में दाउदपुर थानाध्यक्ष के द्वारा बताया गया है कि बंधक बनाकर चार-पांच लाख रूपए मूल्य क्या आभूषण लुटे जाने की बात सामने आ रही है. फिलहाल पुलिस छानबीन कर रही है.