CHHAPRA/ SIWAN DESK- बिहार के सिवान जिले से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है जहां बीते दिन आभूषण व्यवसायी से लूटपाट के दौरान अपराधियों द्वारा मारी गई गोली से जख्मी होने के कारण आज उस व्यवसायी की मौत हो गई है. उनके मौत की सूचना के बाद सिवान में बवाल शुरू हो गया है. मामला जिले के दरौली थाना क्षेत्र के टड़वा चट्टी गांव से सामने आई है, जहां स्थानीय नीरज ज्वेलर्स में कल पांच अपराधियों ने लूट की कोशिश की गई थी. उस वक्त दुकान में मौजूद स्वर्ण व्यवसायी दिलीप वर्मा ने जब अपराधियों का विरोध किया था, तो बदमाशों ने उन पर चाकू से हमला कर दिया था और भागने के दौरान कई राउंड फायरिंग भी की थी. वारदात के दौरान तीन अपराधी मौके से फरार हो गए थे, जबकि स्थानीय लोगों की मदद से दो बदमाशों को पकड़कर पिटाई के बाद उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया था. इस हमले में स्वर्ण व्यवसाई गंभीर रूप से जख्मी हो गए थे. वहीं इलाज के दौरान आज अस्पताल में उनकी मौत हो गई है. घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई. वहीं घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने SIT का गठन किया है. पुलिस के मुताबिक घटनास्थल की FSL टीम से वैज्ञानिक जांच कराई गई है और फरार अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है. वहीं कुछ लोगों का कहना है कि चाकू लगने से मौत हुई है. फिलहाल शव का पोस्टमार्टम कराए जाने की प्रक्रिया की जा रही है, जिसके बाद पता चलेगा कि उनके शरीर पर बना जख्म चाकू का है या गोली का. फिलहाल जांच जारी है.