CHHAPRA DESK - शादी और बाल बच्चा होने के बाद भी नशे की आदत नहीं सुधरी और घर बेचकर किराए के मकान में आ गया. जिसके बाद पत्नी से प्रायः मारपीट करता था जिससे तंग आकर पत्नी अपने दो बच्चों के साथ उसे छोड़कर मायके सिवान चली गई. कुछ दिन बीतने पर उसके द्वारा अपने कमरे में फंदा लगाकर खुदकुशी कर लिया गया. पड़ोसियों के अनुसार वह प्रायः नशे की हालत में रहता था. इस घटना की जानकारी उस मकान में रह रहे अन्य किराएदारों को तब लगी जब बीते दिन उसका कमरा दिन भर बंद मिला और रात में शक होने के बाद जब उन लोगों ने वेंटिलेशन से उसके कमरे में झांककर देखा तो वह फंदे पर लटकता हुआ पाया गया. जिसके बाद इस घटना की सूचना भगवान बाजार थाना पुलिस एवं उसकी पत्नी को फोन पर दी गई. सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़कर उसके शव को कमरे से बरामद कर सदर अस्पताल लाया, जहां आज सुबह शव का पोस्टमार्टम कराए जाने के बाद उसे परिवार वालों को सौंप दिया गया है. इस घटना की सूचना के बाद उसकी पत्नी अपने दोनों बच्चों और परिवार के सदस्यों के साथ सदर अस्पताल पहुंची, जहां शव का पोस्टमार्टम कराए जाने के बाद उसे सुपुर्द कर दिया गया और परिजन शव लेकर दाह-संस्कार के लिए गांव निकल गए. मृत युवक शहर के भगवान बाजार थाना अंतर्गत टक्कर मोड़ मोहल्ला निवासी प्रमोद प्रसाद का 35 वर्षीय पुत्र तारकेश्वर प्रसाद बताया गया है, जो कि अब किराए के मकान में रह रहा था.