CHHAPRA DESK- छपरा शहर के नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत रौजा मोहल्ला स्थित एक घर के निर्माण कार्य में लगे राजमिस्त्री की करंट लगने से मौत हो गई. मृतक की पहचान संजय ठाकुर के 24 वर्षीय पुत्र अंकित कुमार के रूप में हुई है। घटना के बाद परिजनों में चीख-पुकार मच गई.मिली जानकारी के अनुसार वह रौजा मोहल्ले में राजमिस्त्री का काम कर रहा था. उसी दौरान अचानक वह बिजली के करंट की चपेट में आ गया. हादसे के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई. आसपास मौजूद स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए उसे इलाज के लिए छपरा सदर अस्पताल पहुंचाया. हालांकि, अस्पताल में ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सक ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया. घटना की सूचना मिलते ही परिजनों का रो-रोकर हाल-बेहाल हो गया.
निर्माण कार्य में लगे राजमिस्त्री की करंट लगने से मौत ; परिवार में मचा कोहराम

