CHHAPRA DESK- सारण जिला के नगरा थाना क्षेत्र में प्रतिमा विसर्जन जुलूस के दौरान दो पक्षों के बीच विवाद हो गया और देखते ही देखते विवाद मारपीट और चाकूबाजी में बदल गया. चाकूबाजी की इस घटना में दो भाई समेत तीन युवक जख्मी हो गए. जख्मी में एक पक्ष से नगरा थाना क्षेत्र के नगरा गांव निवासी दीपक मांझी का 22 वर्षीय पुत्र किशन कुमार तथा दूसरे पक्ष के स्व राजेंद्र राय का 22 वर्षीय पुत्र सोनालाल कुमार और अरविंद कुमार शामिल हैं. घटना उस समय हुई जब प्रतिमा विसर्जन जुलूस नगरा बाजार से गुजर रहा था. उसी बीच आर्केस्ट्रा का प्रोग्राम बंद किए जाने के बाद विवाद बढ़ गया और मारपीट के बाद चाकूबाजी की घटना हुई. जिसमें सोनालाल जुलूस का सदस्य बताया गया है. घटना के बाद तीनों जख्मी को स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र और फिर वहां से बेहतर चिकित्सा के लिए सदर अस्पताल रेफर किया गया, जहां उसका उपचार जारी है. इस घटना के बाद दोनों पक्ष एक दूसरे पर दोषारोपन कर रहे थे. एक पक्ष से किशन का कहना है कि पूर्व के विवाद को लेकर उसके साथ चाकू बाजी की घटना हुई है. वहीं दूसरे पक्ष से सोनालाल का कहना है कि विसर्जन जुलूस में ऑर्केस्ट्रा बंद करवाने के बाद अचानक कई लोगों ने उनके ऊपर चाकू से हमला बोल दिया. फिलहाल इस घटना की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन प्रारंभ कर दी है. समाचार प्रेषण तक इस मामले में दोनों पक्ष की तरफ से प्राथमिकी दर्ज कराये जाने की प्रक्रिया जारी थी.
HULCHAL NEWS 24
Satya Ke Sath

