CHHAPRA DESK - नीट परीक्षा लीक मामले में बिहार बंद के दौरान छपरा शहर का नगर थाना चौक और नगर पालिका चौक पूरे उपद्रव का केंद्र रहा. वहां रुक-रुक कर काफी देर तक पथराव होती रही और पुलिस को आंसू गैस के गोले दागने पड़े. उसी क्रम में म्युनिसिपालिटी चौक पर प्रदर्शन के बीच हुए पथराव में प्रशासन और पुलिस के कई अधिकारी गंभीर रूप से जख्मी हो गए. जख्मी में सदर प्रखंड के बीडीओ दृष्टि पाठक, रिविलगंज बीडीओ रितेश कुमार सिंह को गंभीर छोटी इ छोटी इ जहां सदर बीडीओ के आंख की रोशनी प्रभावित हुई है, वही रिविलगंज बीडीओ के सिर के गंभीर चोट के कारण वह अचेत अवस्था में है. दोनों को ही बेहतर चिकित्सा के लिए पटना रेफर किया जा चुका है. उस दौरान गड़खा थानाध्यक्ष सुभाष कुमार सिंह, रिविलगंज थानाध्यक्ष राजीव कुमार, अपर थानाध्यक्ष जयंत कुमार सिंह, आदर्श कुमार तिवारी तथा नगर थाना के एस आई प्रदीप कुमार भी जख्मी हुए हैं. सभी जख्मी को तत्काल इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार किया गया. सदर अस्पताल में जांच के दौरान ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सक डॉक्टर संतोष कुमार ने बताया कि बीडीओ दृष्टि पाठक एवं रिविलगंज बीडीओ रितेश कुमार सिंह की गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए उन्हें पटना रेफर कर दिया गया.
एम्बुलेंस का भी तोड़ा गया शीशा, चालक भी जख्मी
वही एंबुलेंस का भी शीशा तोड़ा गया है. पथराव में एंबुलेंस चालक अभय कुमार सिंह भी गंभीर रूप से घायल हैं. घटना के बाद सदर अस्पताल में प्रशासनिक अधिकारियों और पुलिसकर्मियों की भीड़ जुट गई. घायलों के उपचार की निगरानी वरिष्ठ अधिकारियों ने की. पथराव की घटना के बाद पुलिस ने पूरे इलाके में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है तथा उपद्रवियों की पहचान कर उनके खिलाफ विधिसम्मत कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है. शहर में धारा 144 को भी लागू कर दिया गया है.


