CHHAPRA DESK- सारण जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में हुए हादसों में तीन महिला समेत पांच लोगों की मौत हुई है. जिसमें एक महिला के शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है. जिले के गड़खा थाना अंतर्गत खेत में बिछाए गए नंगे तार के संपर्क में आने से एक महिला की मौत मौके पर हो गई. मृत महिला की पहचान स्थानीय थाना क्षेत्र के बलहां गांव निवासी सुरेश राय की 48 वर्षीय पत्नी कांति देवी के रूप में की गई. इस घटना के बाद घर परिवार में रोना-पीटना लग गया. वहीं स्थानीय थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा, जहां शव का पोस्टमार्टम कराए जाने के बाद उसे परिवार वालों को सौंप दिया गया.
जबकि, दूसरी घटना जिले के भेल्दी थाना क्षेत्र से सामने आई है, जहां करंट लगने से अचेत महिला की मौत हो गई. मृत महिला की पहचान स्थानीय थाना क्षेत्र के सोनहो वार्ड नंबर 14 निवासी राजू तिवारी की 48 वर्ष से पत्नी सुमन देवी के रूप में की गई. इस घटना के बाद जहां घर परिवार में रोना-पीटना लग गया. वहीं पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा.
वहीं, तीसरी घटना छपरा सदर अस्पताल से सामने आई है. जहां इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराई गई एक महिला की मौत उपचार के दौरान हो गई. समाचार प्रेषण तक महिला के शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है. मृत महिला की उम्र करीब 25 वर्ष बताई जा रही है. उसकी मौत का कारण बीमारी बतलाया जा रहा है. फिलहाल जांच जारी है.
जबकि, चौथी घटना जिले के बनियापुर थाना क्षेत्र से सामने आई है, जहां पानी में डूबने से एक अधेड़ व्यक्ति की मौत हुई है. मृत अधेड़ व्यक्ति की पहचान स्थानी थाना क्षेत्र के सरैया गांव निवासी ब्रह्मदेव साह के 46 वर्षीय पुत्र सत्यदेव साह के रूप में की गई है. बताया जाता है कि सतुआ गांव स्थित गंडकी नदी में डूबने से उनकी मौत हुई है. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा, जहां शव का पोस्टमार्टम कराए जाने के बाद उसे परिवार वालों को सौंप दिया गया.
जबकि, पांचवीं घटना जिले के खैरा थाना क्षेत्र से सामने आई है, जहां अनियंत्रित वाहन की चपेट में आने से एक अधेड़ व्यक्ति की मौत हो गई. मृतक की पहचान खैरा थाना क्षेत्र के मोहम्मदपुर गांव निवासी स्वर्गीय देवनाथ राय के 45 वर्षीय पुत्र नरेश राय के रूप में की गई है. इस घटना की सूचना के बाद घर परिवार में रोना-पीटना लग गया. वहीं पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रात्रि में ही सदर अस्पताल भेजा, जहां प्रशासनिक आदेश के बाद देर रात तक शव का पोस्टमार्टम कराये जाने की प्रक्रिया जारी थी.

