CHHAPRA DESK- सारण जिला के दिघवारा थाना अंतर्गत मानुपुर गांव स्थित खेत में चारा काटने गए एक किसान की मौत सर्पदंश से हो गई. मृत किसान दिघवारा थाना क्षेत्र के मानुपुर गांव निवासी कामेश्वर सिंह का 50 वर्षीय पुत्र मुकेश सिंह बताया गया है. अस्पताल में उपचार के दौरान उनकी मौत के बाद परिवार वालों में रोना-पीटना लग गया. वहीं सूचना के बाद स्थानीय थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा पर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा, जहां शव का पोस्टमार्टम कराए जाने के बाद उसे परिवार वालों को सौंप दिया गया है. इस संबंध में मृतक के परिवार वालों ने बताया वह खेती किसानी का घर परिवार चलाया करते थे. खेत की सोहनी और चारा काटने के लिए वह गांव स्थित खेत पर गए थे. उसी बीच किसी विषैले सर्प ने उन्हें डस लिया. जिसके बाद आनन-फानन में उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई. इस घटना के बाद घर परिवार में रोना-पीटना लगा हुआ है.