CHHAPRA DESK- सारण जिले के परसा थाना क्षेत्र अपने ससुराल गये एक युवक की मौत संदिग्ध परिस्थिति में हो गई. मृत युवक जिले के डेरनी थाना क्षेत्र के खजौली गांव निवासी सिकंदर राय का 27 वर्षीय पुत्र सुदीश राय बताया गया है. उसकी मौत उपचार के क्रम में दरियापुर स्वास्थ्य केंद्र में हुई है. सूचना के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा, जहां उसकी संदिग्ध मौत को देखते हुए शव का पोस्टमार्टम कराए जाने को लेकर मेडिकल बोर्ड का गठन किया गया. सदर अस्पताल में 3 सदस्यीय चिकित्सकों की टीम के द्वारा शव का पोस्टमार्टम किये जाने के बाद उसे परिवार वालों को सौंप दिया गया है. प्राप्त जानकारी के अनुसार वह युवक अपने ससुराल परसा गया था, जहां उसकी तबीयत अचानक बिगड़ी और उसे दरियापुर स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां देखते ही देखते उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई. जिसके बाद इस घटना की सूचना उसके घर को दी गई और वे लोग रोते-पीटते दरियापुर स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे, जहां पुलिस द्वारा पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम कराने के बाद परिवार वालों को सौंप दिया गया है.
ससुराल गए युवक की संदिग्ध मौत ; पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलेगा राज


