CHHAPRA DESK- सारण जिले के इसुइरपुर थाना क्षेत्र से एक शर्मनाक खबर सामने आ रही है, जहां एक किशोरी (खातुन) के साथ दरिंदों के द्वारा उसे झाड़ी में ले जाकर गैंगरेप किया गया है. इस मामले की शिकायत के बाद थाना अध्यक्ष ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जिनसे पूछताछ की जा रही है. वहीं अन्य आरोपी फरार बताए जा रहे हैं. घटना के संबंध में पीड़िता के पिता के बयान के अनुसार वह बीती शाम घर से बाहर गई थी, जहां पांच-सात मनचले उसे उठाकर झाड़ी में ले गए और उसके साथ दुष्कर्म किया. इस घटना के बाद पीड़िता खातुन के द्वारा घर पहुंचकर इसकी शिकायत किए जाने के बाद मामला थाने पहुंचा और पुलिस ने त्वरित कार्रवाई में चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. जबकि, अन्य की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है. वहीं पीड़िता को मेडिकल टेस्ट के लिए सदर अस्पताल भेजा गया, जहां मेडिकल टेस्ट की प्रक्रिया जारी है. इस घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी फैली हुई है.
शर्मनाक: मेला के दौरान एक किशोरी से दरिंदों ने किया गैंगरेप ; चार गिरफ्तार
