CHHAPRA DESK- सारण जिले के मांझी थाना अंतर्गत सालिमपट्टी गांव स्थित पोखर में डूबने से एक महिला की मौत हो गई. काफी खोजबीन के बाद उसका शव पोखर से बरामद किया गया. जिसके बाद घर परिवार में रोना-धोना लग गया. मृत महिला स्थानीय थाना क्षेत्र के सालिमपट्टी गांव निवासी मनोज सिंह की 45 वर्षीय पत्नी बबीता देवी बताई गई है. घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि सुबह में वह शौच करने के लिए पोखर की तरफ गई थी, जहां पैर फिसलने के कारण वह गहरे पानी में चली गई और देखते ही देखते डूब गई. सूचना के बाद गोताखोरों की मदद से शव को पोखर से बरामद किया गया. वहीं सूचना के बाद मौके पर पहुंचे स्थानीय थाना पुलिस ने पंचनामा के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा, जहां शव का पोस्टमार्टम कराए जाने के बाद उसे परिवार वालों को सौंप दिया गया है. इस संबंध में मृतक के परिवार वालों का कहना है कि बबीता देवी शौच करने के लिए गई थी, जहां पैर फिसलने के कारण वह पोखर में गिर गई और डूब कर उसकी मौत हुई है.